नयी दिल्ली , मई 30 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड, उत्तर प्रदेश के एक मनोनीत सदस्य को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 मई को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी भी उसी दिन कर ली गयी। मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की मां के नाम पर चल रही एक प्राइवेट फर्म के टेंडर को बिना किसी बाधा के जारी रखने के एवज में 3,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित