बीकानेर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के मेडीकल स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौतीना कुंआ स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में तड़के चार बजे के बाद आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती रही और उसमें आग की लपटें निकलने लगीं। इससे उसने आस पास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची, तब तक आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गई और उनमें रखी दवाइयां और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग का कारण शाॅट सर्किट बताया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि पहले गौतम मेडिकल स्टोर में आग लगी और उसमें लपटें निकलने लगी, लेकिन समय पर दमकल को सूचना नहीं मिली। इससे आग फैल गई और आसपास की दुकानें भी उसकी चपेट में आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित