शिलांग , अप्रैल 14 -- मेघालय में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) ने लोअर लुमपारिंग स्थित कथित अवैध एक मस्जिद को बंद करा दिया है।
संगठन के अनुसार, लुमपारिंग मस्जिद बिना आवश्यक अनुमतियों के संचालित की जा रही थी और भूमि स्वामित्व भी स्पष्ट नहीं है। केएसयू के महासचिव शाइनिंगस्टार चाइन ने दावा किया कि यह परिसर मूल रूप से कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले चौकीदार के आवास के लिए निर्धारित था, जिसे बाद में मस्जिद में तब्दील कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय डोरबार श्नोंग ने पहले ही मस्जिद प्रबंधन को इसे बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित