शिलॉन्ग , अगस्त 25 -- मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी सुनवाई और आपत्तियों की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में यह रोक लगायी गयी है।

उन्होंने प्रभावित मतदाताओं को सलाह दी है कि वे सुनवाई की नयी तारीखों के संबंध में अपने संबंधित बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) या चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के संपर्क में रहें।

यह निलंबन हालांकि शेल्ला, प्यनुरसला और सोहरा विधानसभा क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा। सीईओ ने आश्वासन दिया कि स्थिति सामान्य होने पर सभी प्रभावित नागरिकों को अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करने का पूरा अवसर मिलेगा।

मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, पुनरीक्षण से जुड़े नये अपडेट पाने या अन्य जानकारी के लिए नागरिक मुख्य चुनाव अधिकारी, मेघालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्देश देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित