फतेहपुर शेखावाटी (झुंझुनूं) , सितम्बर 09 -- केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को झुंझुनूं जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित 'भादों आमवस्य उत्सव' के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

श्री शक्ति गोयनका न्यास के प्रबंध न्यासी सुशील गोयनका ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के शहरी विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

श्री गोयनका ने बताया कि श्री मेघवाल गोयनका सम्मान समारोह में विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले गोयनका समुदाय के विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे तथा देश और विदेशों से भादों आमवस्य उत्सव के वार्षिक समारोह में भाग लेने आये गोयनका समुदाय के जनसमूह को सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोयनका समुदाय का पांच दिवसीय भादों आमवस्य उत्सव गत सात सितंबर को शुरू हुआ था। उत्सव के आखिरी कार्यक्रम 11 सितंबर को सम्पन्न होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित