शिवपुरी , मार्च 23 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर मान्यता प्रदान की जाएगी। यह निर्णय शिविर के समापन अवसर पर 24 मार्च को लिया जाएगा।
आर्यमन सिंधिया ने आज शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सुपर मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने इसके लिए सेवा दे रहे स्वयंसेवकों और दूर-दूर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के योगदान की सराहना की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 17 से 24 मार्च तक आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवपुरी जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को मल्टी स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिला है। सूत्रों ने बताया कि इस शिविर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से मान्यता प्राप्त हो चुकी है और 24 मार्च को इसके समापन के साथ औपचारिक रूप से इसे दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित