भरतपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में महलपुर चूरा गांव में अंबेडकर प्रतिमा के लिए आवंटित जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रखने को हुए तनाव के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर मंगलवार अपराह्न दो पक्षों के आमने-सामने होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

बताया गया है कि वर्ष 2023 में सरकार ने इस खाली जमीन को अंबेडकर भवन और प्रतिमा के लिए आवंटित किया था। मंगलवार को वहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने से तनाव फैल गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की सहमति से मूर्ति को वहां से हटवाकर पास के मंदिर में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित