मुंबई , जून 26 -- मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में आज अवकाश रहा। बाजार में किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा।
कारोबारियों के अनुसार, शनिवार और रविवार को सप्ताहांत पर बंद रहने के बाद सोमवार 29 जून को बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित