मुंबई , मार्च 27 -- अभिनेत्री मुस्कान बामने नेसोनी सब के शो "पुष्पा इम्पॉसिबल"; में नौवारी साड़ी और नथ के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में सबको चौंका दिया।

सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और सांस्कृतिक पलों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल ही में गुड़ी पड़वा के मौके पर दिखाए गए सीक्वेंस ने स्क्रीन पर त्यौहार की रौनक और रंगीन माहौल भर दिया। किरदारों ने मिलकर इस शुभ अवसर को असली महाराष्ट्रीयन अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।

मुस्कान बामने, जो शो में शनाया का किरदार निभा रही हैं, इस सीक्वेंस में पारंपरिक लुक में नज़र आईं। उन्होंने गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी, जिसे कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज़ के साथ पेयर किया गया था।

मुस्कान बामने ने कहा, "जैसे ही मैंने नौवारी साड़ी पहनी, मेरा मूड तुरंत बदल गया। रंग इतने ब्राइट थे कि पूरा माहौल ही बदल गया। जब नथ और ज्वेलरी पहन ली, तो ऐसा लगा ही नहीं कि मैं सिर्फ कॉस्ट्यूम पहन रही हूँ। शूटिंग के दौरान एक घरेलू सीन करते वक्त अचानक लगा कि सब कुछ कितना रियल है सेट, एनर्जी, लोग। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम शूट कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगा जैसे घर पर असली सेलिब्रेशन हो रहा हो। यही वो पल हैं जो हमेशा याद रहते हैं।"पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित