नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- उत्तराखण्ड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के राष्ट्रपति से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान उनकी पत्नी भानुमति बिसेन भी उपस्थित रहीं।

डॉ. बिसेन ने 19 अक्टूबर को देहरादून स्थित लोक भवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित