रायपुर , जनवरी 27 -- ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी।
श्रीमती मुर्मु के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की औकर कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित