नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को ओडिशा का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती मुर्मु राउरकेला में एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी।

वह राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित