नयी दिल्ली , अक्टूबर 13 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को आन्ध्र प्रदेश की दो दिन के दौरे पर जायेंगी जहां वह राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु दो दिन की राज्य की यात्रा के दौरान गुरुवार को विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में शामिल होंगी।
इस मेले का आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित