नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के कर्मचारियों के विशिष्ट पुरस्कारों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार शाम जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एडीजी डोनी माइकल, पीटीएम, टीएम को अति विशिष्ट सेवा पदक, डीआइजी केएस सीताराम को विशिष्ट सेवा पदक, आईजी इकबाल सिंह चौहान, टीएम और आईजी दतविंदर सिंह सैनी, टीएम को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा) और पी/एनवीके(एमई) सौम्यरंजन बेहरा को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दिवंगत कमांडेंट राकेश कुमार राणा, दिवंगत कमांडेंट (जेजी) विपिन बाबू और दिवंगत पी/एनवीके(आरपी) करण सिंह को मरणोपरांत तटरक्षक पदक (वीरता) से समानित किया जाएगा।
इसके साथ ही कमांडेंट (जेजी) शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, पी/एनवीके(आरपी) गौतम यादव और पी/एनवीके(आरपी) बंटी कुमार को तटरक्षक पदक (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डीआईजी विनोद कुमार परमार, डीआइजी अरुण कुमार भारद्वाज, डीआइजी सुधाकर पाटिल, कमांडेंट इंदु पी और पी/एडीएच (आरओ) तापस कुमार बनर्जी को तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित