जैसलमेर , फरवरी 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गुरुवार को राजस्थान के सीमांत जैसलमेर पहुंचने पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अगवानी की।

श्री बागडे और श्री शर्मा ने श्रीमती मुर्मु की जैसलमेर हवाई अड्डे पर अगवानी की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का राजस्थान आगमन पर भावभरा अभिनंदन और स्वागत किया।

राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर एलसीएच 'प्रचंड' में उड़ान भरकर वायुसेना के युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026 अभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी। श्रीमती मुर्मू वायुसेना स्टेशन पर अधिकारियों और जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित