नयी दिल्ली , मार्च 05 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार से दो दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जायेंगी और दार्जीलिंग पर्वतीय उत्सव का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को दार्जीलिंग में दार्जीलिंग पर्वतीय उत्सव का शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वह लोक भवन में 'रुट एंड रिदम' प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी। इसी दिन वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण पर प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित