मुरैना , मार्च 08 -- मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा 6 मार्च को परीक्षा केंद्र से पेपर देकर निकली थी, तभी रास्ते में उसका परिचित युवक मिला। उसने घर छोड़ने का बहाना बनाकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया और सुनसान पहाड़ी इलाके में ले जाकर जबरदस्ती की।

आरोपी ने घटना का खुलासा करने पर बदनामी की धमकी दी और देर रात छात्रा को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को परिजन छात्रा को लेकर मुरैना सिटी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित