मुरैना , मई 01 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से चार बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा डोम पूरा क्षेत्र के ग्राम लोरी पूरा में महेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान हुआ। दूसरी मंजिल पर बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग मलवे में दब गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित