मुरैना , अगस्त 09 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मानसून के दौरान 01 जून से 09 अगस्त 2026 तक औसतन 249 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 486.3 मिलीमीटर कम है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 735.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले की औसत वार्षिक वर्षा 706.9 मिलीमीटर है। 09 अगस्त को जिले में औसतन 1.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्रों के अनुसार कैलारस में 5, मुरैना में 3 और सबलगढ़ में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं पोरसा, अंबाह और जौरा में वर्षा निरंक रही।
01 जून से 09 अगस्त 2026 तक जिले में सर्वाधिक 325 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई। इसके अलावा कैलारस में 300, पोरसा में 284.5, मुरैना में 279, सबलगढ़ में 171 और अंबाह में सबसे कम 134.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित