मुरैना , अगस्त 29 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ स्थित ईश्वरा महादेव मंदिर के समीप चीतों की जोड़ी दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह और कुछ लोगों में दहशत का माहौल देखा गया है।

ऐसा बताया गया है कि मंदिर पर दर्शनों के लिए गए कुछ श्रद्धालुओं ने इस जोड़ी का वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में कैद कर लिया। चीतों के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई है।

वन मंडलाधिकारी हरिश्चंद्र बघेल ने कहा कि विभाग को सूचना भी मिली है और वीडियो भी आया है। वन विभाग की टीम पहाड़गढ़ क्षेत्र में भेजी गई है ओर पता लगा रही है कि दिखाई दिए वन्यजीव चीता हैं या फिर अन्य वन्यजीव। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जंगल में अकेले नहीं जाएं ओर किसी भी वन्यजीव से छेड़छाड़ न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित