मुरादाबाद , सितंबर 14 -- उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर रेल लाइन और स्लीपर बदलने संबंधी मरम्मत एवं विकास कार्य किया जाएगा। इस विकास कार्य के चलते 25 सितंबर से चार अक्टूबर 2026 तक 10 दिनों के लिए पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिनों तक रहने वाले इस ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 64553 (मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू) तथा गाड़ी संख्या 64554 (गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि (जेसीओ) 25 सितंबर 2026 से चार अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस बदलाव को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित