मुरादाबाद , जून 11 -- उत्तर रेलवे में मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर गुरुवार को चलाए गए विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 17 ट्रेनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से कुल 76 हजार 250 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। यह कार्रवाई बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेलवे परिसर व ट्रेनों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शाहजहांपुर स्टेशन पर इस विशेष अभियान का संचालन किया गया। अभियान का नेतृत्व वाणिज्य निरीक्षक शाहजहांपुर श्री एस.के. ठाकुर एवं सीआईटी शाहजहांपुर श्री नरेंद्र त्यागी ने किया, जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए कुल आठ टिकट चैकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों का सक्रिय सहयोग रहा।

इस विशेष अभियान के तहत शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकीं गाड़ी संख्या 15909, 15212, 12232, 13308, 13006, 55349, 55363, 55059, 15001, 14307, 14235, 15075, 15076, 15211, 13152, 15910 एवं 22454 सहित कुल 17 गाडियों में व्यापक जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित