मुरादाबाद , मई 27 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बकरीद (ईदुल अजहा) की तैयारियां पुख़्ता कर ली गईं हैं। हालांकि महंगाई की मार से भी कुर्बानी के लिए खरीद-फरोख्त अछूती नहीं है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शहर की मुख्य ईदगाह में बकरीद की नमाज निर्धारित समय अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी, जबकि विभिन्न मस्जिदों में नमाज का सिलसिला सुबह 5:40 बजे से शुरू होकर 8:15 बजे तक चलेगा। कहीं कहीं भीड़ की अधिकता को देखते हुए कई प्रमुख मस्जिदों में दो पालियों में नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है। 28 मई को मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है वहीं दूसरी ओर बेहद गर्मी की तपीश बकरों को बीमार कर रही है वहीं महंगाई के चलते कुर्बानी के बकरों की खरीद-फरोख्त के लिए बाजारों में इस बार ज्यादा उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित