मुरादाबाद, सितंबर 10 -- उत्तर रेलवे प्रशासन ने अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये अलीगढ़ जंक्शन से राजघाट नरोरा के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04187/04188 अलीगढ़ जंक्शन-राजघाट नरोरा-अलीगढ़ जंक्शन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन आगामी 11 सितंबर 2026 और 26 सितंबर 2026 को कुल दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा। समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान कर मंजूरगढ़ी (05:53/05:55), हरदुआगंज (06:03/06:05), सुनमई हॉल्ट (06:15/06:17), गोधा हॉल्ट (06:23/06:25), अतरौली रोड (06:35/06:37), धरमपुर हॉल्ट (06:45/06:47) और डिबाई (06:55/06:57) में ठहराव लेते हुए सुबह 07:15 बजे राजघाट नरोरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरोरा से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान कर डिबाई (08:23/08:25), धरमपुर हॉल्ट (08:33/08:35), अतरौली रोड (08:43/08:45), गोधा हॉल्ट (08:53/08:55), सुनमई हॉल्ट (09:03/09:05), हरदुआगंज (09:20/09:22) तथा मंजूरगढ़ी (09:32/09:34) रुकते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित