मुम्बई , अप्रैल 12 -- मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि यह अच्छा ट्रैक लग रहा है और इसी वजह से हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पहला गेम दूसरी पिच पर खेला था और यह पिच भी उसी तरह की दिख रही है। यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा होता है। मेरे हिसाब से यह काफी बड़ा गेम है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा निश्चित तौर पर मैं भी पहले गेंदबाजी ही चुनता लेकिन आपको पता है कि यह काफी अच्छी बैटिंग विकेट है। पिच में बाउंस अच्छा है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। इसलिए उतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित