Withdraw proposed disinvestment of 3 pc stake in NLCIL : Kanimozhi urges CentreChennai, June 24 (UNI) Expressing concern over the Centre's sudden move to dilute its stake in the profit making Neyveli Lignite Corporation India Limited (NLCIL), a Navratna PSU under the Ministry of Coal, DMK Parliamentary Party Leader Ms Kanimozhi on Wednesday urged union Minister for Coal and Mines G Kishan Reddy to withdraw the proposed disinvestment of three per cent of stake considering its strategic important, profitable operations, and its significant contribution to the economy and employment generation.चेन्नई, 24 जून (वार्ता) लगातार मुनाफा कमा रही सरकारी नवरत्न कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) में अपनी हिस्सेदारी घटाने के केंद्र सरकार के अचानक लिए गए फैसले पर द्रमुक नेता कनिमोझी ने चिंता जतायी है।
उन्होंने बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया। सुश्री कनिमोझी ने कहा कि अर्थव्यवस्था, रोजगार और मुनाफे को देखते हुए कंपनी की तीन फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव वापस लिया जाना चाहिए। थूथुकुडी से द्रमुक लोकसभा सांसद कनिमोझी ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को लिखे पत्र में तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के नेवेली में स्थित एनएलसीआईएल में तीन फीसदी हिस्सेदारी बेचने के केंद्र सरकार के अचानक लिये गये फैसले पर उनके हस्तक्षेप की मांग की।
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित विनिवेश के इस कदम ने कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों और आम जनता के बीच व्यापक चिंता पैदा कर दी है, उन्होंने कहा कि यह फैसला एनएलसीआईएल के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और मुनाफे के बावजूद लिया गया है। कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 3,769 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।सुश्री कनिमोझी ने कहा कि कंपनी के लगातार अच्छे प्रदर्शन और रणनीतिक महत्व के मद्देनजर इस विनिवेश के पीछे के कारण और तर्क अब भी अस्पष्ट हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित