मुजफ्फरपुर , मार्च 30 -- बिहार में मुजफ्फरपुर जिले सकरा थाना से पुलिस ने सोमवार को एक युवती का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बेझा गांव स्थित खेत से एक युवती का शव बरामद किया गया है। युवती के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित