मुजफ्फरपुर , मार्च 25 -- बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की गला काटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान राम बाबू राय (32) के रूप में की गयी है। वह वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के साइन बरौना गांव का निवासी था और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित