मुजफ्फरपुर , मार्च 31 -- बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अघीक्षक (नगर) मोहिबुल्लाह अंसारी ने मंगलवार को बताया कि ड़ाजगरनाथ स्थित शिव मंदिर के समीप सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) 2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पहले प्रभाकर सिंह के सहयोगी रह चुके थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित