मुजफ्फरपुर, 29मार्च (वार्ता) मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के चहुंटा गांव में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
घटना शनिवार देर रात की है। महिला का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद किया गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है, जिसके पति का नाम राजू सिंह है।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की प्रक्रिया शुरू की। इस मामले में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव के निवासी मृतका के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उनका आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार, रिंकू देवी की यह दूसरी शादी थी, जो करीब दस वर्ष पहले हुई थी। महिला का एक सात वर्षीय बेटा भी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने चौकीदार के बयान के आधार पर रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित