जौनपुर , मई 09 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं किया।
शनिवार को महाराणा प्रताप के जयंती पर राजपूत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित मेधावी प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ। राजपूत समाज के आईएएस, पीसीएस में चयनित 11 मेधावियों के साथ साथ यूपी बोर्ड में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के हर दिल में बसे है। उनके गौरव गाथा को दुनिया में लोग याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस भारत का सपना देखा था, जिस भारत की वे कल्पना करते थे आज फिर से वो भारत खड़ा हो गया है। दुनियां के अंदर भारत का परचम फहर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव परिणाम से न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरा देश आह्लादित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित