पटना , मई 25 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को पुनौरा धामके समग्र विकास कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने के इसे निर्देश दिए।
माता सीता की पावन जन्मस्थली, सीतामढ़ी स्थित 'पुनौरा धाम' को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तर्ज पर एक भव्य और विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति को लेकर आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पुनौरा धाम के 'समग्र विकास' से जुड़े विभिन्न घटकों, निर्माण कार्यों की समय-सीमा और भावी लक्ष्यों की बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनौरा धाम का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित