भागलपुर , मई 02 -- बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन 2400 मेगावाट वाले अदाणी पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया और निर्माण कार्यों के प्रगति का जायजा लिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां आये मुख्य सचिव श्री अमृत ने अदाणी परियोजना के वरीय अधिकारियों के साथ बैठककर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने और सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना के निर्माण कार्य में आने वाली बड़ी- छोटी समस्याएं के समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाने के लिये निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित