पटना , मई 15 -- बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को कृषि विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'एग्रीस्टैक' और 'किसान रजिस्ट्री' की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान राज्य में किसानों के डिजिटल सशक्तिकरण और पहचान सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बिहार में कुल 86.36 लाख किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित है । 14 मई 2026 तक राज्य ने 48.12 लाख पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं, जो वार्षिक लक्ष्य का 55.72 प्रतिशत है।
पिछले दो दिनों (13-14 मई) में सुपौल (1,605), मुजफ्फरपुर (1,560) और वैशाली (1,357) ने सर्वाधिक पंजीकरण कर 'हाई मोमेंटम' प्रदर्शित किया है । प्रति 1,000 किसानों पर पंजीकरण की तीव्रता के मामले में वैशाली (6.3), औरंगाबाद (6.2) और किशनगंज (6.0) अग्रणी रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित