श्रीनगर , अक्टूबर 17 -- उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रविवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की नवगठित 'लद्दाख पीठ' का उद्घाटन करेंगे। इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को त्वरित न्याय मिलने और उनकी न्यायपालिका तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष अगस्त में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के लिए लेह में एक समर्पित बेंच स्थापित करने की मंजूरी दी थी।
लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस घटनाक्रम को न्याय तक पहुंच में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि नयी पीठ बनने से लोगों को रिट याचिकाओं सहित अन्य मामलों की पैरवी के लिए श्रीनगर या जम्मू जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित