नयी दिल्ली , जुलाई 04 -- मुख्य चुनाव आयुक्त एवं राष्ट्रीय चुनाव निकायों के अंतराष्ट्रीय मंच इंटरनेशनल आईडिया के सदस्य देशाें की संचालन परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने मंगलवर को राजधानी में कज़ाख़स्तान के राजदूत अज़ामत येस्कारायेव से मुलाकात की।

आयोग द्वारा दी गयी जनाकरी के अनुसार यह मुलाकात निर्वाचन सदन में हुई।

इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने इसी वर्ष नयी दिल्ली में आयोजित आईआईसीडीईएम 2026 में व्यक्त साझा दृष्टिकोण के अनुरूप लोकतांत्रिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। उन्होंने निर्वाचन प्रबंधन तथा निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर निकटता से कार्य करने पर भी सहमति व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित