रांची , मई 03 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज "श्री शिवाला सेवा समिति" के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को दिनांक 05 मई से 11 मई तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में आयोजित होने वाली "श्री शिव महापुराण कथा" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित