रांची , जुलाई 30 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक-प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सेल (खनन) वी० मानवटी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित