रांची , फरवरी 11 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित