रांची , फरवरी 23 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ. हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन को उन्होंने आगामी 26 फरवरी 2026 को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
ज्ञातव्य हो कि आगामी 26 फरवरी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है, इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन से मुलाकात के क्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड जय प्रकाश उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित