रांची , फरवरी 26 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित