रांची , अक्टूबर 09 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार सुबह नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर यह रस्म निभाई। इस अवसर पर परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी माता की स्मृति से जुड़े संस्कारों को पूरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित