चंडीगढ़ , सितंबर 13 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पटियाला में ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की माता स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने डॉ. प्रभलीन सिंह और उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित