पंचकूला , अक्टूबर 23 -- हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक के बाद समाप्त हो गई। शुक्रवार को हुई बैठक में सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के फैसले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद बिजली यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया।

संयुक्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने निजी कंपनी को लाइसेंस देने के फैसले का विरोध किया है। इसके लिए कर्मचारी संगठन सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अपनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित