रायपुर , जून 19 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने अग्रवाल को योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में योग के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित