पटना , जून 06 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैम्पियनशिप 2026 (अंडर-18) के विजेता मो. रेयान को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मो. रेयान को उनकी उपलब्धि के लिए 22 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने मो. रेयान को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मो. रेयान की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मो. रेयान के माता-पिता एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित