पटना , मई 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। श्री चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की हुयी असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार -चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैँ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित