पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार कप महासप्तमी के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा, श्री दुर्गा पूजा समिति राजा बाजार (महावीर स्थान, पिलर नंबर- 60), श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति शेखपुरा (पिलर नंबर- 80) एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित