पटना , मई 02 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महावीर मंदिर में पहुंचने पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल और सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
श्री चौधरी ने पूजा-अर्चना के बाद मल्टी मॉडल हब का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित