पटना , अप्रैल 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय की टंकी में लगे शटरिंग को खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना काफी दुखद है और वह इससे मर्माहत हैं।उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो -दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित